Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें

June 18, 2026

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में 21 जून को सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा केंद्रों तक उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह स्पेशल ट्रेन इंदौर एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करेगी। इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलने वाली इस विशेष गाड़ी की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। गाड़ी संख्या 09354 इंदौर–भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 जून को किया जाएगा।

यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से प्रातः 11:25 बजे प्रस्थान कर फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन 18:38 बजे आगमन कर उसी दिन सायं सात बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून को भोपाल स्टेशन से सायं सात बजकर 40 मिनट प्रस्थान कर रतलाम रात 12 बजाकर 55 पर पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 13 स्लीपर कोच, दो सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर, डी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें