Site icon Dainik Savera Times

कुपवाड़ा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश, एक घुसपैठिए की मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को घुसपैठ की नाकाम कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतर्क सैनिकों ने सुबह करनाह क्षेत्र के जब्दी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने घुसपैठिए को ललकारा और फिर मुठभेड़ होने लगी जिस दौरान एक घुसपैठिए की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक ए.के. राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

Exit mobile version