Site icon Dainik Savera Times

डिजिटल प्लेटफॉर्म से आध्यात्मिकता को जोड़ने की पहल,आधुनिक जीवन में आध्यात्मिकता का समाधान

नेशनल डेस्क: गुरुग्राम, डिजिटल स्प्रिचुअल सर्विसेज प्लेटफॉर्म भगवा ने गुरुग्राम में अपनी टेक्नोलॉजी आधारित पूजा सर्विसेज की शुरुआत का एलान किया। भगवा के इस कदम से शहरी लोगों की आध्यात्मिक यात्रा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके माध्यम से भक्त आसानी से ऑफलाइन और ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग करा सकेंगे। भगवा एक वैश्विक आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म है, जो दुनियाभर में भक्तों को पूजा से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।

इसमें व्यक्तिगत स्तर पर या संगठन और संस्थान के तौर पर बुकिंग की जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर एप एवं वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूजा, ऑफलाइन पूजा, पंचांग, ज्योतिष और जाप जैसी कई डिजिटल सर्विसेज भी मिलती हैं। भगवा की प्रमोटर जागृति मोटवानी ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी आध्यात्मिक परंपराओं की जगह नहीं ले रही है, बल्कि उन तक पहुंच बढ़ा रही है। हम एक ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बना रहे हैं, जो आधुनिक शहरी जीवन में भक्तों की सहूलियत के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है।’

यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को धार्मिक विद्वतजनों से जोड़ने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है। इसके माध्यम से बहुत सुगमता के साथ परंपराओं का निर्वहन होता है और आध्यात्मिक दिशानिर्देश मिलता है। प्लेटफॉर्म के प्रमुख इनोवेशंस में सुगमता के साथ पूजा की बुकिंग, व्यक्तिगत रूप से पंडित के साथ परामर्श, मंदिर में डिजिटल तरीके से दान करने की व्यवस्था, और ज्योतिष संबंधी सेवाएं आिद प्रमुख हैं।

भगवा पूजा सामग्रियों के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त भी कर रहा है। इनमें अगरबत्ती, सोलर दीया और कई अन्य पूजा सामग्रियां बनाने का प्रशिक्षण शामिल है। इससे इसका हिस्सा बने लोग आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होते हैं।

ये भी पढ़ें :- ‘संविधान पर हमले को रोका’, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी

Exit mobile version