Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पतंग लूटते लगा करेंट, एक मासूम की मौत, दो गंभीर

irs-officers-daughter-strangled-to-death

irs-officers-daughter-strangled-to-death

पानीपत। अर्जुन नगर इलाके में पतंग लूटने के चक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो बच्चे अस्पताल में दाखिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु और उसके दो साथी घर की छत पर पतंगबाजी कर रहे थे।

इसी दौरान एक कटी पतंग को अपनी ओर खींचने के लिए दीपांशु ने लोहे का एक पतला तार हवा में उछाला। वह तार छत के ठीक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइनों से जा टकराया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और तीनों बच्चे करेंट की चपेट में आ गए। इसके बाद वे बेसुध होकर वहीं गिर गए।

अस्पताल में दीपांशु की मौत

हादसे के बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले गए। दीपांशु की हालत बेहद नाजुक थी, शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका था। डॉक्टरों के भरसक प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। उसके दो अन्य साथियों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति भी चिंताजनक है। जैसे ही दीपांशु की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया।

बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। अर्जुन नगर के निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से इन मौत की तारों को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। घनी आबादी के बीच घरों के बिल्कुल करीब से गुजर रही ये हाई वोल्टेज लाइनें पहले भी कई हादसों को न्योता दे चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को बार-बार शिकायतें देने के बावजूद इन तारों को न तो कवर किया गया और न ही इन्हें कहीं और शिफ्ट करने की कोशिश हुई। लोगों ने अब चेतावनी दी है कि यदि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version