Site icon Dainik Savera Times

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ के साथ पाकिस्तानी ड्रोन जब्त 

International Border

International Border

International Border : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करीब आधा किलोग्राम उच्च श्रेणी का मादक पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सीमा पार से भारत में घुसा था और शनिवार देर रात अरनिया सेक्टर में चिनाज सीमा चौकी क्षेत्र से इसे जब्त किया गया।
बरामदगी की पुष्टि करते हुए BSF के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने शनिवार रात आठ बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और मादक पदार्थ की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि ड्रोन से 495 ग्राम मादक पदार्थ भी जब्त किया गया।
अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘BSF जम्मू के जवानों ने एक बार फिर राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को पानी फेर दिया जो राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
Exit mobile version