Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुपवाड़ा में लापता व्यक्ति का शव मिलने की घटना की कराई जाए जांच: महबूबा

March 2, 2023

कुपवाड़ा में लापता व्यक्ति का शव मिलने की घटना की कराई जाए जांच: महबूबा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक लापता व्यक्ति का शव मिलने के एक दिन बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद ‘‘किसी भी जवाबदेही के अभाव में ऐसी घटनाएं होना आम बात हो गई हैं।’’ मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कुनान पोशपोरा से अब्दुल रशीद के क्षत-विक्षत शव की तस्वीरें देखकर अत्यंत व्यथित हूं। सुरक्षा के बहाने परिवार से मिलने नहीं दिया गया। महीनों पहले सेना द्वारा उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिये जाने के बाद क्या हुआ, कोई भी अंदाजा लगा सकता है।’’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी जवाबदेही के अभाव में ऐसी घटनाएं 2019 के बाद आम हो गई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की वास्तविक जांच कराये जाने का आदेश दिया जाना चाहिए।’’ गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2022 को लापता हुए कुपवाड़ा के कुनान इलाके के अब्दुल रशीद डार का शव जुरहामा-पीके गली क्षेत्र के जंगलों से बरामद किया गया था। डार के परिवार ने पहले आरोप लगाया था कि उसे सेना ने हिरासत में लिया था जिसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें