Site icon Dainik Savera Times

ग्वालियर में युवकों पर कार्रवाई से जुड़े प्रकरण में होगी जांच : CM Mohan Yadav

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माेहन यादव ने कहा कि हाल ही में ग्वालियर में विश्वविद्यालय कुलपति को अटैक आने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराकर उनकी जीवन रक्षा का प्रयास करने वाले विद्यार्थी परिषद के दो युवकों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और संपूर्ण घटना की जांच होगी। मुख्यमंत्री डा. यादव ने इस प्रकरण में युवकों द्वारा अनधिकृत रूप से वाहन के उपयोग और युवकों पर की गई कार्यवाही के संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि युवकों पर डकैती की धारा लगाना न्यायोचित नहीं लगता क्योंकि युवक आपराधिक पृष्ठभूमि के नहीं हैं। युवकों द्वारा मानवीय दृष्टि से तो सही कार्य किया गया लेकिन यह सही है कि युवकों का तरीका गलत था। यह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा मामला है। डॉ. यादव ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है। संपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए जांच के पश्चात न्यायपूर्ण कार्रवाई किया जाना उचित होगा। इस नाते जाँच का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version