Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहतर कल के लिए आज सुदृढ बुनियादी ढांचे में निवेश जरूरी: PM Modi

April 24, 2024

बेहतर कल के लिए आज सुदृढ बुनियादी ढांचे में निवेश जरूरी: PM Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बेहतर कल के लिए आज सुदृढ़ बुनियादी ढांचे में निवेश किये जाने की जरूरत है। मोदी ने बुधवार को यहां छठे अंतरराष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना सम्मेलन को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में हिस्सा लेने आये प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनकी भागीदारी आपदा मोचन से संबंधित बुनियादी ढांचे के महत्वपूर्ण मुद्दे पर वैश्विक चर्चा और निर्णयों को मजबूत प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में गठन के बाद से आपदा मोचन गठबंधन ने प्रभावशाली ढंग से कार्य किया है और अब यह 39 देशों तथा 7 संगठनों का वैश्विक गठबंधन बन गया है।

उन्होंने कहा, “यह भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।” बढती प्राकृतिक आपदाओं को गंभीर विषय बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्सर इनके असर को आर्थिक नुकसान की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन वास्तव में इसका सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव लोगों, परिवारों और समुदायों पर पडता है जिसे मापा नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “हमें बेहतर कल के लिए आज सुदृढ़ बुनियादी ढांचे में निवेश करना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपदा के बाद के पुनर्निर्माण का हिस्सा होने के साथ-साथ नए बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी सुदृढ़ता के पहलू पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें