Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सात देशों को भेजा गया निमंत्रण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पड़ोस के सात देशों के नेताओं को निमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और मॉरीशस के नेताओं को रविवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पत्र भेजा गया है।


नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ के आने संभावना है। सूत्रों के अनुसार मेहमान नेताओं का आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा और सोमवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

Exit mobile version