Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 : केकेआर के दो विकेट गिरे, रहाणे और रघुवंशी क्रीज पर मौजूद

April 3, 2025

IPL 2025 : केकेआर के दो विकेट गिरे, रहाणे और रघुवंशी क्रीज पर मौजूद

IPL 2025 : कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें मैच में गुरुवार को टॉस जीत कर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले को सही ठहराते हुये कहा ‘‘ पिच अच्छी लग रही है और यहां पर रन चेज करने में सहूलियत होगी।’’ उन्होने कहा कि पिछले सीज़न भी उनकी टीम ने यहां अच्छा खेला था। यह एक लंबा टूर्नामेंट है और उनकी टीम अपने ऊपर दबाव नहीं ले रही है।

उधर केकेआर के कप्तान आंजिक्य रहाणे ने कमिंस की बात का समर्थन करते हुये कहा कि टॉस जीतने की स्थिति में वह भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। रहाणो ने कहा कि मुंबई के मैच के बाद पूरी टीम ने एक साथ चर्चा की कि कैसे बेहतर किया जा सकता है और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। केकेआर में एक बदलाव किया गया है, स्पेंसर जानसन की जगह मोईन अली की वापसी हुई है। जानसन ने पिछले तीन मैचों में सिर्फ एक सफलता हासिल की है। दोनो ही टीमों ने अब तक तीन तीन मैच खेले हैं और दोनो को ही एक एक मैच में सफलता मिली है।

 

 

 

टीमे इस प्रकार हैं: कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणो (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट सब : मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, रॉवमन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा,इशान किशन,नीतीश कुमार रेड्डी,हाइनरिक क्लासन,अनिकेत वर्मा,कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह,हर्षल पटेल,मोहम्मद शमी और ज़ीशान अंसारी।

इम्पैक्ट सब : अभिनव मनोहर, ट्रैविस हेड, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट प्रदीप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें