IPL 2026 records: आईपीएल का ये सीजन रोमांच से भरपूर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। आइए आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन किन 5 वजहों से याद रखा जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। वैभव ने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। वैभव के बल्ले से निकले शॉट्स और बेहतरीन पारियों का हर कोई मुरीद हुआ।
ये भी पढ़ें- आईपीएल 2026: कोहली की क्लास और भुवनेश्वर का जादू, RCB को चैंपियन बनाने में इन 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान
कोहली का विनिंग सिक्स
विराट कोहली को भारतीय टीम की जर्सी में कई बार फाइनल मैच को खत्म करते हुए देखा गया है। हालांकि, RCB के लिए IPL 2026 में कोहली ने यह कारनामा पहली बार करके दिखाया। GT के खिलाफ फाइनल मैच में विराट ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर RCB को दूसरी बार चैंपियन बनाया।
पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा रन चेज
भले ही पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में PBKS के बल्लेबाजों ने इतिहास रचा। पंजाब किंग्स ने IPL में सबसे बड़े रन चेज को सफलतापूर्वक हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।
आरसीबी ने खिताब का किया बचाव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रजत पाटीदार की कप्तानी में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रही। RCB यह मुकाम हासिल करने वाली इस लीग की तीसरी टीम बनी। IPL में इससे पहले यह कारनामा सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने फाइनल में रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की झड़ी के बीच RCB को बनाया चैंपियन
सबसे ज्यादा रन और सर्वाधिक चौके-छक्के
IPL 2026 में रनों का अंबार लगा। इस सीजन कुल मिलाकर 27,450 रन बने, जो इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं। इसके साथ ही इस सीजन सबसे ज्यादा चौके और छक्के भी लगे। IPL 2026 में बल्लेबाजों ने 2,332 चौके और 1,426 छक्के लगाए। वहीं, इस सीजन सर्वाधिक 17 बार 200 से अधिक रनों का लक्ष्य भी चेज हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...