Site icon Dainik Savera Times

आईपीएस अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अभिनव कुमार नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। वह गुरुवार को सेवानिवृत हो रहे निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार का दायित्व ग्रहण करेंगे। उन्हें यह दायित्व कार्यवाहक के रूप में मिलेगा। बुधवार को इस संदर्भ में राज्य के गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र निर्गत किया।

कुमार इससे पहले हरिद्वार और देहरादून में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी कुमार कुछ महीनों पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में सेवा दी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाते समय वह वहां नियुक्त रहे थे। उनकी गिनती तेजतर्रार ईमानदार अधिकारियों में होती है।

Exit mobile version