Site icon Dainik Savera Times

ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आग्रह

Iranian President sends invitation to PM Modi.

Iranian President sends invitation to PM Modi.

Iranian President invites PM Modi: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह निमंत्रण खामेनेई के निधन के बाद ईरान में आयोजित होने वाले बड़े श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के लिए दिया गया है।

ईरान में खामेनेई के सम्मान में कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई के बीच होंगे। 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष श्रद्धांजलि सभाएं होंगी, जबकि अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के इस समारोह में शामिल होने को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी ईरान जाएंगे या नहीं।

तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई 

अली खामेनेई करीब तीन दशकों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा, जिसमें कई देशों के नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी

इस बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को सलाह दी है कि जब तक जरूरी न हो, वे ईरान की यात्रा से बचें। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा कि वह ईरान में सुरक्षा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थिति में सुधार के बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक गैर-जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version