
नई दिल्ली : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में 5 से 9 जुलाई तक होंगी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण मिलने की पुष्टि भारत ने नहीं की है। खामेनेई ने 3 दशकों तक ईरान पर शासन किया। वह 28 फरवरी को इसराइल और अमरीका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किए गए हमले में मारे गए थे। खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा।