Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Hamas War: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रायसी से की फोन पर बात, इजरायल-हमास युद्ध पर हुई चर्चा

November 7, 2023

Israel Hamas War: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रायसी से की फोन पर बात, इजरायल-हमास युद्ध पर हुई चर्चा

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रायसी से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में तनाव घटाने, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करने तथा शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र की कठिन स्थिति और इज़रायल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

 

प्रधानमंत्री ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इज़रायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति को भी दोहराया। ईरानी राष्ट्रपति ने स्थिति के बारे में अपना अपना आकलन साझा किया। दोनों नेताओं ने तनाव को रोकने, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करने और शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता में साझा हित को देखते हुए संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए। इसके अलावा दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की और सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह पर ध्यान केंद्रित करने और प्राथमिकता देने का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें