Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ISRO प्रमुख ने Aditya L1 के प्रक्षेपण से पहले चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

September 1, 2023

ISRO प्रमुख ने Aditya L1 के प्रक्षेपण से पहले चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर का दौरा किया और भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए प्रार्थना की। आदित्य एल1 भारत में अपनी तरह का पहला मिशन है, जो एक बिंदु एल1 से सूर्य का अवलोकन और अध्ययन करेगा। मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने वाला है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ”आज आदित्य एल1 की उल्टी गिनती शुरू हो रही है और यह कल सुबह 11.50 बजे के आसपास लॉन्च होगा। आदित्य एल1 उपग्रह हमारे सूर्य का अध्ययन करने के लिए है। L1 बिंदु तक पहुंचने में इसे 125 दिन और लगेंगे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्षेपण है। हमने अभी तक (चंद्रयान-4) फैसला नहीं किया है, हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।’ आदित्य एल1 के बाद, हमारा अगला लॉन्च गगनयान है, यह अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें