Site icon Dainik Savera Times

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के बाद केरल के मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख

इसरो प्रमुख ने पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की
नई दिल्लीः चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करवाने के बाद से ही देश वैज्ञानिकों में खुशी का माहौल है। इसरो के इस सफलता के बाद से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। चांद पर तिरंगा फहराने के बाद अब भारत के अगले कदम क्या होंगे सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं। इसी दौरान रविवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम के पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत दूसरे ग्रहों पर यान भेजने का सामर्थ्य रखता है। हमारे पास चंद्रमा-मंगल और शुक्र की भी यात्रा करने की क्षमता है लेकिन इसके लिए हमें और अधिक निवेश की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के दिए विजन को पूरा करने में जुटे हैं।

Exit mobile version