Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ISRO की नई स्टडी में खुलासा, चंद्रमा पर उम्मीद से पांच-आठ गुना ज्यादा पानी

May 2, 2024

ISRO की नई स्टडी में खुलासा, चंद्रमा पर उम्मीद से पांच-आठ गुना ज्यादा पानी

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बड़ा खुलासा किया है। इसरो के मुताबिक, चंद्रमा पर सतह के नीचे उम्मीद से अधिक बर्फ मौजूद है। बर्फ को खोदकर निकाला जा सकता है। चांद पर कॉलोनी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अध्ययन को इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया और जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

अध्ययन के मुताबिक, चंद्रमा के सतह से करीब दो-चार मीटर नीचे इतनी अधिक बर्फ है, जिसकी उम्मीद नहीं की गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्रमा पर पहले की गणना से पांच से आठ गुना अधिक बर्फ है। सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा के दोनों ध्रुवों पर यह बर्फ मौजदू है। इसलिए जमीन की खुदाई कर बर्फ को निकाला जा सकता है। इससे चंद्रमा पर इंसान लंबे समय तक रह सकता है। साथ ही दुनिया की कई अंतरिक्ष एजेंसियों को फायदा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें