Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में इंदौर और मंदसौर में IT और कृषि सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित, CM डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

April 25, 2025

मध्यप्रदेश में इंदौर और मंदसौर में IT और कृषि सम्मेलन किए जाएंगे आयोजित, CM डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन के प्रयास में सूचना प्रौद्योगिकी और कृषि क्षेत्र के लिए सम्मेलन आयोजित करेगा। यादव ने गुरुवार को कहा कि आई.टी. उद्योग शिखर सम्मेलन 27 अप्रैल को इंदौर में तथा कृषि शिखर सम्मेलन 3 मई को मंदसौर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत फसलों और पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं तथा राज्य सरकार सोलर पंप उपलब्ध कराकर किसानों को बिजली बिल के बोझ से मुक्ति दिलाने का काम भी कर रही है।

कृषि सम्मेलन का आयोजन किसानों को कृषि में नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों के बारे में जानकारी देने के लिए किया जा रहा है। यादव ने कहा कि म.प्र. टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 देश और दुनिया की अग्रणी टेक कंपनियों के लिए राज्य में निवेश करने का सुनहरा अवसर होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन जीआईएस-भोपाल में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य सरकार के विजन और उसके ठोस क्रियान्वयन को समझाने का मंच है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने दो माह के भीतर कई परियोजनाओं के लिए भूमि स्वामित्व और आईटी इकाइयों के आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और सीमेंस-ईडीए सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनियां भाग लेंगी।

इस अवसर पर राज्य सरकार एक एकीकृत प्रोत्साहन पोर्टल भी लांच करेगी, जो सभी निवेश परियोजनाओं के लिए वास्तविक समय अपडेट और एकल खिड़की सुविधा प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: Assam Election Voting 2026: असम के वोटरों में दिखा भारी उत्साह, पोलिंग बूथ के बाहर लगीं लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें