Site icon Dainik Savera Times

‘सब अल्लाह की मर्जी’: महिला ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को दिया जन्म, बच्चों ने बताया- अब्बू काम-धंधा नहीं करते…

UP DESK : उत्तर प्रदेश के जिले हापुड़ अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। दरअसल, पिलखुवा स्थित बजरंगपुरी में रहने वाले इमामुद्दीन की 50 वर्षीय पत्नी गुड़िया को शुक्रवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद उसे डिलीवरी के लिए पहले पिलखुवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही जिला अस्पताल पर उसे 108 एंबुलेंस से ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचते ही गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दे दिया।
वहीं, इमामुद्दीन की पत्नी के द्वारा 14वें बच्चे को जन्म दिये जाने की खबर सुनकर आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी लोग इमामुद्दीन और उसके 14 बच्चों वाले परिवार को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

इमामुद्दीन का बड़ा बेटा 22 साल का
हापुड़ के रहने वाले इमामुद्दीन का परिवार चर्चाओं में आ गया है. दरअसल उनकी पत्नी गुड़िया ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को जन्म दिया है। इमामुद्दीन का बड़ा बेटा 22 साल का है। इस परिवार की कहानी गजब है।

जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ
इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था। यहां गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही एंबुलेंस 108 में एक लड़की को जन्म दिया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब दोनों स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें- SRH का पावरप्ले धमाका: 6 ओवर में 105 रन, IPL इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Exit mobile version