Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपराधियों को बढ़ावा देने वाली पार्टी से देश को बचाना मुश्किल : Amit Shah

December 31, 2022

अपराधियों को बढ़ावा देने वाली पार्टी से देश को बचाना मुश्किल : Amit Shah

मंड्याः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) दो ऐसी पार्टियां हैं जो जातिवादियों का समर्थन और अपराधियों को संरक्षण देती है। जिससे देश को इनसे बचाना मुश्किल होगा। शाह ने सवाल किया कि इनसे देश को कैसे बचाया जा सकता है। शहर के मंड्या विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनसंकल्प यात्रा कार्यक्रम में आज बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने मतदाताओं से भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को 6 हजार रुपए दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के 50 लाख किसानों को 12 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई योजना से 3 लाख हेक्टेयर भूमि लाभान्वित हुई है। शाह ने किसानों को समझाया कि येदियुरप्पा और बोम्मई की सरकारों ने 13 हजार करोड़ रुपए किसानों को आवंटित किए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में केंद्र की मदद से यहां व्यावसायिक विकास भी होता है। कर्नाटक को भी नीति आयोग से पुरस्कार मिला है। शाह ने कहा कि हमने बेंगलुरु-मैसूर हाईवे, बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस हाईवे के लिए आठ हजार करोड़ रुपये और बेंगलुरु एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के लिए पांच हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को मुफ्त कोविड वैक्सीन देकर भारत को कोविड मुक्त कराने के लिए भरसक प्रयास किया है। कोरोना काल के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजय के बेट्टा कुरुबा समाज को अनुसूचित जनजाति आरक्षण में जोड़ा गया है। वर्ष 2019 में श्री मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया था, जबकि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगाया था।

उन्होंने कहा कि 2024 में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रों का भी विकास करने की भी बात कहीं। शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जबकि भाजपा ने एक्सप्रेसवे, रेलवे लाइन का विद्युतीकरण, हाईवे का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि वह श्री बोम्मई की सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है। शाह ने कहा देश में 2024 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। ताकि कर्नाटक और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने में मदद करें और सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिद्दारमैया सरकार ने पीएफआई का मामला वापस लेने का काम था, लेकिन उन्होंने लोगों से कहा कि हमने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, भाजपा जिलाध्यक्ष सी.पी. उमेश, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्री के गोपालैया, डॉ. अश्वथ नारायण, के.सी. नारायण गौड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि, ??प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें