Site icon Dainik Savera Times

एक चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोकना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण : सिसोदिया

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर दिल्ली में चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोकना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सिसोदिया ने दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के मुद्दे पर कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोकना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ से महाठग सुकेश की चिट्ठी तुरंत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास पहुँच जाती है और वह इस पर कार्रवाई भी कर लेते है लेकिन उन तक चुने हुए मुख्यमंत्री की चिट्ठी नहीं पहुँचती है।उन्होने कहा कि, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर घटिया राजनीति की जा रही है। आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी कहा कि, “आज एक चुनी हुई सरकार के झंडा फहराने के अधिकार की छीना जा रहा है। आज दिल्ली में एक नए वायसराय आ गये है जो कह रहे है कि झंडा वो फहरायेंगे।

15 अगस्त को तिरंगा फहराना देश के लोगों का अधिकार है, दिल्ली के लोगों को अधिकार है, दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार का अधिकार है। अगर चुनी हुई सरकार को झंडा नहीं फहराने दिया जाता तो तानाशाही का इससे बड़ा कोई और प्रमाण नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि, हम 15 अगस्त को तिरंगा इसलिए फहराते है क्योंकि 15 अगस्त 1947 वो दिन था जब भारत के लोगों को ख़ुद पर राज करने का अधिकार मिला। इससे पहले भारत में अंग्रेजों का राज होता था, जो भारत में एक वायसराय को भेजते थे और वो मनमर्ज़ी से अपनी सरकार चलाता था। उस सरकार में भारत के लोगों का कोई अधिकार नहीं होता था। आप नेता आतिशी ने कहा कि, हम 15 अगस्त को तिरंगा लोकतंत्र के लिए, आज़ादी के लिए, भारत के लोगों के हक़ की आवाज़ के लिए फहराते है लेकिन आज एक चुनी हुई सरकार के झंडा फहराने के अधिकार की छीना जा रहा है। आज मानो दिल्ली में एक नए वायसराय आ गये है जो कह रहे है कि झंडा वह फहरायेंगे।

Exit mobile version