Site icon Dainik Savera Times

Haryana Weather News : पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बरसे बदरा, 6 जिलों में अलर्ट

the-weather-will-change

the-weather-will-change

अंबाला। सोमवार तक पड़ने वाली गर्मी मंगलवार सुबह तक कम हो गई। पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में सुबह के समय बारिश हुई। पानीपत और सोनीपत में भी बदरा छा गए हैं। यदि बात करें मौसम विभाग की तो छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने यह अलर्ट महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह जिलों में जारी किया है। इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट: पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है। रोहतक सबसे गर्म शहर रहा: हालांकि मौसम में राहत के बावजूद रोहतक सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 38.1 डिग्री और हिसार में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं भिवानी में तापमान में सबसे ज्यादा 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

रात के मौसम में बढ़ी नमी

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हुई है। रोहतक और गुरुग्राम सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 6.5 एमएम हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। रात के समय नमी बढ़ने से लोगों को गर्म हवाओं से राहत महसूस हुई।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version