रायसेन (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के रायसेन स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों को ‘क’ से ‘काबा’, ‘म’ से ‘मस्जिद’ और ‘न’ से ‘नमाज’ जैसे धर्म विशेष के शब्द पढ़़ाए जाने का मामला सामने आने से विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायसेन के वार्ड 3 में संचालित ‘बेबी कान्वैंट स्कूल’ की प्राचार्या द्वारा छात्रों को कुछ पट्टी पहाड़े बांटे गए, जिनकी वर्णमाला में ‘क’ से ‘काबा’, ‘म’ से मस्जिद और ‘न’ से नमाज जैसे धर्म विशेष की सामग्री होने की जानकारी सामने आई।
इसकी जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और प्राचार्या का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रतिभा शर्मा ने बताया कि खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। मामला शिक्षा विभाग से संबंधित है, इसलिए इसे जिला शिक्षाधिकारी को सौंप दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...