Site icon Dainik Savera Times

Jai Ram Thakur ने राष्ट्रीय अध्यक्ष J. P. Nadda से की मुलाक़ात, राजनीतिक हालात पर की चर्चा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। ठाकुर ने इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर प्रस्तावित रोडमैप पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राज्य में पार्टी को मजबूत कर चारों सीटों पर जीत हासिल करने पर भी गहन चिंतन हुआ। वर्तमान में भाजपा के पास शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा सीटें हैं। जबकि मंडी लोकसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। भाजपा के शिमला से सुरेश कश्यप, कांगड़ा से किशन कपूर और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं।

Exit mobile version