Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश के झांसी में जेलर पर हमला, हालत गंभीर

जेलर

जेलर

झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी जिला जेल के जेलर पर शनिवार दोपहर नवाबाद थाना क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी जिले के नवाबाद थाने के प्रभारी (एसएचओ) दीपेंद्र कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे झांसी जेल के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता (50) अपनी निजी कार से जेल की तरफ जा रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें रोककर कार से बाहर खींच लिया और जेलर तथा उनके कार चालक को लाठी-डंडों से पीट दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल जेलर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना से जेलर को गंभीर चोट आई हैं। एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि एक कैदी कमलेश यादव को एक माह पहले हमीरपुर जेल भेजने से नाराज उसके बेटों ने जेलर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version