Site icon Dainik Savera Times

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा: सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, एक की मौत, देखें Video

Jaipur-Ajmer Highway Cylinder Blast : जयपुर-अजमेर हाईवे पर देर रात को सावरदा पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया बता दें कि, इस हादसे में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने के बाद लगातार धमाके होते रहे। वही हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात ठप हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब गैस सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक की टक्कर एक केमिकल टैंकर से हो गई। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट शुरू हो गए, जिनकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोटों के कारण कई सिलेंडर उड़कर आसपास के खेतों और सड़कों पर जा गिरे।

जयपुर के कलेक्टर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, जिनमें दूदू, बगरू और किशनगढ़ से आई टीमें शामिल थीं। पुलिस ने तत्काल हाईवे पर यातायात बंद कर दिया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहत और बचाव कार्य पूरी रात चलता रहा।

सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से घटना की जानकारी लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग की सूचना पर मैं तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ हूं। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।”

धमाकों से दहला इलाका

हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें आग की भयावह लपटें और सिलेंडरों में हो रहे धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Exit mobile version