Site icon Dainik Savera Times

‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ की ‘वल्र्ड यूनिर्विसटी रैकिंग ’ 2024 में जामिया मिलिया इस्लामिया दूसरे नंबर पर

नयी दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने लंदन स्थित ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ की ‘वल्र्ड यूनिर्विसटी रैकिंग ’ (2024) में भारतीय संस्थानों में दूसरा स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले साल सूची में छठे स्थान पर था।अख्तर ने कहा, यह प्रदर्शन जेएमआई की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति और पहुंच के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, प्रकाशन और शिक्षण पर इसके बल को दर्शाता है। विश्वविद्यालय अपने प्रदर्शन में सुधार करेगा जिससे आने वाले वर्षों में इसकी रैकिंग और बढ़ेगी।

जेएमआई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विश्वविद्यालय को लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय रैकिंग एजेंसी द्वारा 501-600 की वरीयता में रखा गया है। हालांकि इसमें हिस्सा लेने वाले संस्थानों की संख्या में इज़ाफा हुआ है।

Exit mobile version