Site icon Dainik Savera Times

Jammu and Kashmir : आतंकवाद से जुड़े 2 मामलों में 7 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

आतंकवाद

आतंकवाद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी समेत सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता ने बताया कि शुक्रवार को डोडा में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए। उन्होंने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘निर्णायक कार्रवाई’’ करके शांति और सुरक्षा बनाए रखने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के पुलिस के संकल्प की पुष्टि की। अधिकारी ने कहा कि सभी सात आरोपियों ने डोडा जिले में आतंकवादी समूहों को भोजन और अन्य रसद सामग्री उपलब्ध कराकर ‘‘गुप्त रूप से या खुले तौर पर’’ उनका समर्थन किया है।

पहला मामला इस वर्ष की शुरुआत में गंडोह पुलिस थाने में दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि पहला मामला इस वर्ष की शुरुआत में गंडोह पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें तीन आरोपी सफदर अली, मुबाशहर हुसैन और सज्जद अहमद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की कई धाराओं समेत विभिन्न मामलों में आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि भद्रवाह पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में मोहम्मद रफी और एक आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट उर्फ? खुबैब शामिल हैं, जो वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि यूएपीए और भारतीय शत्र अधिनियम समेत कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।

Exit mobile version