Site icon Dainik Savera Times

Jammu and Kashmir के मुख्यमंत्री ने आप विधायक मलिक को अपना छोटा भाई कहा

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir

जम्मू डेस्क : Jammu and Kashmir विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के पीछे सीट दिए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मलिक मेरे दिल में हैं और छोटे भाई हैं।’’

अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी डोडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मलिक द्वारा उनको सदन में प्रश्नकाल के दौरान संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (बिजली) के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते समय रोके जाने के तुरंत बाद की। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मलिक को चेतावनी दी कि वह उचित व्यवहार करें अन्यथा उन्हें सदस्यों को रोकने के लिए मार्शल द्वारा बाहर निकाल दिया जाएगा।

शराब की थोक दुकानों को बंद करने की मांग

मलिक ने सबसे पहले नशे की लत पर एक सवाल के दौरान अपनी आवाज उठाई और शराब की थोक दुकानों को बंद करने की मांग की। जब मुख्यमंत्री एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तो उन्होंने उन्हें बीच में रोक दिया और डोडा में बिजली वितरण में सुधार करने और उपभोक्ताओं को बिजली तथा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सरकार की विफलता का मुद्दा उठाया। इस बीच, मलिक ने विपक्षी भाजपा सदस्यों के पीछे सीट दिए जाने पर भी नाराजगी जताई।

उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सदन के नेता का सम्मान नहीं करने के लिए मलिक की निंदा की और उन्हें उचित आचरण करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने मलिक को जवाब देते हुए बताया कि सदन के संरक्षक के रूप में अध्यक्ष ही सदस्यों के बैठने की व्यवस्था का निर्णय लेते हैं। इससे पहले, भाजपा सदस्य शक्ति राज परिहार के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर 50 प्रतिशत पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) घाटे का सामना कर रहा है और सरकार इसे कम करने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version