Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के LG Manoj Sinha ने दुर्गा भवन का उद्धघाटन कर श्रद्धालुओं को किया सामर्पित

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने आज दुर्गा भवन का उद्धघाटन कर श्रद्धालुओं को सामर्पित किया। लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंदिर क्षेत्र में चार मंजिला दुर्गा भवन में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं होंगी और हर दिन एक समय में 2,000-2,500 तीर्थयात्रियों को रखा जा सकता है।

“इसमें अटैच्ड बाथरूम के साथ 16 कमरे, 17 डॉर्मिटरी (कॉमन टॉयलेट के साथ छह बेड वाले), कॉमन टॉयलेट के साथ 28 हॉल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, चाय की दुकान और एक कैफे एरिया होगा। दुर्गा भवन में हर मंजिल पर साझा शौचालय और स्नानघर भी होंगे।’

सुविधा तीर्थयात्रियों के लिए कंबल और लॉकर से सुसज्जित होगी और जो लोग ठहरने का खर्च नहीं उठा सकते हैं उनके लिए मुफ्त आवास की व्यवस्था भी होगी। इमारत में चार लिफ्ट भी होंगी।

Exit mobile version