Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir : मेंढर में सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी सेवा

January 23, 2025

Jammu and Kashmir : मेंढर में सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी सेवा

पुंछ : Jammu and Kashmir में पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा का गुरुवार को सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ओपी हिल स्टेडियम और चिल्ड्रन पार्क लोकेशन पर आयोजित किया गया, जिसमें मेंढर के एसडीएम इमरान रशीद, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मेंढर के एसडीएम इमरान रशीद ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर सेवा को जल्द ही आम जनता और आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए शुरू किया जाएगा। यह सेवा सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को हवाई परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि ट्रायल के दौरान आई टीम ने हेलीपैड और अन्य तकनीकी आवश्यकताओं का निरीक्षण किया। टीम ने कुछ सुधारों की जरूरत जताई, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने दी थी जानकारी
अधिकारियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुलेंगे। लोगों की परिवहन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। बता दें कि पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू- पुंछ- मेंढर के साथ जम्मू- मेंढर-जम्मू के लिए सब्सिडीयुक्त हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी दी थी। यह जानकारी नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने दी थी। गृह मंत्रालय से प्राप्त सूचना का हवाला देते हुए उन्होंने बताया था कि मंत्रलय ने जम्मू-पुंछ-मेंढर के नए मार्ग पर सब्सिडीयुक्त हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जम्मू-मेंढर-जम्मू का अतिरिक्त विकल्प भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें