Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति की यात्रा से पहले जम्मू के आईजी ने वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा की 

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जम्मू संभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) आनंद जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू की प्रतिष्ठित मंदिर की निर्धारित यात्र से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
मुमरू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं और वह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मंदिर आएंगी और पुर्निर्निमत पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन करेंगी।स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईजीपी, जम्मू ने वीवीआईपी यात्र और आगामी नवरात्र पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और भवन और कटरा में थानों का दौरा किया।प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों के दौरान, जैन ने यात्र के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क बरतने पर जोर दिया और सभी अधिकारियों और जवानों से आगामी नवरात्र त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
Exit mobile version