Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: पुलवामा में सेना की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

December 1, 2023

Jammu Kashmir: पुलवामा में सेना की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना ने एक बार फिर से आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाया था और इसी के तहत जवानों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जिले के अरिहाल इलाके में न्यू कॉलोनी में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑप्रेशन चलाया था, इस दौरान वहां छिपे आतंकी ने पहले गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

 

अधिकारियों ने कहा कि आतंकी किस संगठन से जुड़ा था, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा एजोंसियां इसकी जांच में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ज्वाइंट ऑप्रेशन में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल जवानों का इलाके में अभी सर्च ऑप्रेशन जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें