Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने की श्रीनगर आतंकी हमले की निंदा

Indian Army

Indian Army

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर में दो नागरिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। एलजी कार्यालय ने यह जानकारी दी। उन्होंने आतंकवादियों की गोली से मारे गए नागरिक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

एक ट्वीट में, उपराज्यपाल ने कहा: ‘श्रीनगर में अमृतपाल और अमृतसर के रोहित पर हुए आतंकी हमले से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मैं इस क्रूर कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, जिसने एक निर्दोष जीवन को खत्म कर दिया है। इस घड़ी में दु:ख, मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दकि संवेदना व्यक्त करता हूं।‘

Exit mobile version