Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के 1900 लोगों की वापसी रोकी, जानें वजह

January 19, 2026

ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के 1900 लोगों की वापसी रोकी, जानें वजह

नेशनल डेस्कः ईरानी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लगभग 1900 छात्रों और तीर्थयात्रियों की वापसी रोक दी है। उनका कहना है कि देश की स्थिति में सुधार हो रहा है, इसलिए भारतीय नागरिकों को लौटने की कोई जरूरत नहीं।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खोइहामी ने बताया कि ईरान के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हालात सामान्य हो रहे हैं और घबराहट की कोई बात नहीं।

इधर, रविवार को ईरान से 34 लोग सुरक्षित जम्मू-कश्मीर लौट आए, जिसमें ज्यादातर छात्र शामिल थे। श्रीनगर की मेडिकल छात्रा अक्सा यासीन ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद के बिना घर पहुंचना असंभव था। हमें कड़ी सुरक्षा में हॉस्टल से एयरपोर्ट ले जाया गया और दिल्ली होते हुए घर भेजा गया। यात्रा का खर्च खुद उठाया, लेकिन सरकार ने मुश्किल वक्त में साथ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें