भूस्खलन से Srinagar-Leh राजमार्ग पर 9 घरों को नुकसान पहुंचा

श्रीनगर: अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर नौ घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गंदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र के रेजिन गांव में भूस्खलन हुआ। क्षेत्र में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से 9 घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा.

श्रीनगर: अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर नौ घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गंदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र के रेजिन गांव में भूस्खलन हुआ। क्षेत्र में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से 9 घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।’’

- विज्ञापन -

Latest News