मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और हिमपात के आसार

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों अगले 24 घंटों के दौरान पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा कि फिलहाल ज्यादातर जगहों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बुधवार शाम तक कई जगहों पर हल्की बारिश या हिमपात.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों अगले 24 घंटों के दौरान पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा कि फिलहाल ज्यादातर जगहों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बुधवार शाम तक कई जगहों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान है। 30 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने पीली चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अनियमित मौसम के कारण 29 दिसंबर की शाम से एक दिसंबर की दोपहर के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों और जाेजिला, सिंथन दर्रा, मुगल रोड आदि जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर सतही परिवहन में अस्थायी व्यवधान के आसार हैं।

राज्य के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई, जबकि कश्मीर घाटी में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर में पिछली रात के 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम की इस अवधि के दौरान यह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर में अधिकतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह सामान्य 12.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम की इस अवधि के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पहलगाम सबसे ठंडा स्थान था और एक दिन पहले दर्ज किए गए 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यहां न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस था और दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकरंग में बुधवार को सामान्य तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले दर्ज किए गए 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सीमांत उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पिछली रात के -0.2 के मुकाबले न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

- विज्ञापन -

Latest News