Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जम्मू में गट्टू डोर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी का गला कटा, जीएमसी अस्पताल में चल रहा इलाज

जम्मू: रक्षाबंधन के पर्व पर जम्मू शहर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा हुआ है। इसी बीच गट्टू डोर का दुष्परिणाम भी सामने आया है। जम्मू के गांधीनगर में गट्टू डोर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी के गले में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू शहर के गांधीनगर में पुलिसकर्मी भारत चंद अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आसमान से नीचे उतरती गट्टी डोर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनके गले में चोट आई है। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए उनके पास पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायल भारत चंद को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version