Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमशेदपुर के लोगों के लिए वरदान बना ‘जन औषधि केंद्र’, सस्ती दवाइयां खरीद रहे लोग

December 1, 2024

जमशेदपुर के लोगों के लिए वरदान बना ‘जन औषधि केंद्र’, सस्ती दवाइयां खरीद रहे लोग

जमशेदपुर: आज के दौर में इलाज जितना महंगा हो गया है, इसके चलते दवाइयों के दामों में भी वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर मरीज और उनके परिवार वालों पर भी पड़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ती दवाइयां मिल पा रही हैं।

झारखंड के जमशेदपुर में भी जन औषधि केंद्र खुले हुए हैं। जमशेदपुर के मानगो में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर हर तरह की दवाइयां लोगों को मिल पा रही हैं। फार्मासिस्ट उदय दिवाकर ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच से यह केंद्र खोला गया है, मगर दवा कंपनियां अपने मुनाफे को लेकर कमीशन का खेल रचती हैं, जिसके पीछे एमआर से लेकर डॉक्टरों तक की दर तय होती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस केंद्र का मकसद यही है कि गरीब और आम लोगों को सस्ती दवाई मिल पाएं। हमारे यहां हर तरह की दवाई भी मिल रही है। जन औषधि केंद्र पर कम दाम में दवाइयां मिल रही हैं, जिससे लोगों को भी राहत है। ग्राहक सावित्री देवी ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर सस्ते दाम में दवाई मिलती है।

मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने हमारे बारे में ऐसा सोचा। उनकी वजह से ही आज हमें आर्थकि रूप से भी लाभ हो रहा है। ग्राहक संजू देवी ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर अन्य दुकानों की तुलना में काफी कम दाम में दवा मिलती है। यह पीएम मोदी का एक सराहनीय कदम है।

जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं, जो डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होती हैं। ये दवाइयां भी उतनी ही अच्छी होती है, जितनी महंगी दवाइयां होती हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखते, जिससे मरीज इन केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते और डॉक्टरों की सलाह पर मेडिकल स्टोर से उसी दवाओं को खरीदते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें