मुंबई। एकाएक न्यूज मार्केट में आए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके रातोंरात फेमस हो गए। आज हर कोई दीपके के बारे में सब कुछ जान लेना चाहता है। हर व्यक्ति की ख्वाइश है कि दीपके के बारे में उससे ज्यादा किसी को जानकारी न हो।
क्यों तैनात थी दीपके के घर पर पुलिस
आज हर भारतीय के मन में ये जिज्ञासा है कि कौन है दीपके, उसके माता-पिता, उनका घर, उनकी आजीविका का साधन। तो आईये हम आपको ले सकते हैं इसके बिल्कुल नजदीक और जानने की कोशिश करते हैं दीपके के माता-पिता के बारे में। बात शुरू होती है आंदोलन के बाद। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में एक घर की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी। यह घर अभिजीत दीपके का है। जी हां…वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और यहां उनके माता-पिता रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि दीपके के भारत पहुंचने के मद्देनजर अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
10 पुलिस कर्मी तैनात है दीपके के घर

पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने कहा कि यदि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत हुई तो ऐसा भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपके के माता-पिता फिलहाल वालुज स्थित अपने घर में नहीं रह रहे हैं। अतुलकर ने कहा कि वे मेरे संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। एमआईडीसी वालुज थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था। अब हमने वहां एक अधिकारी सहित दस पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की है।
माता-पिता को घर लाएंगे दीपके
दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भाग लिया। अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा कि एक साल से ज्यादा समय बाद मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं। पिछले 15 दिनों में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और धमकियों की वजह से घर छोड़ना पड़ा। अब मैं उन्हें घर लेकर जाऊंगा। और हां, आज का प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर था। इतनी बड़ी संख्या में समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। अमेरिका से लौटे दीपके ने इस आंदोलन को एक शांतिपूर्ण और संवैधानिक अभियान बताया है। वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत लौटे हैं।
Also Read: