Site icon Dainik Savera Times

महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से हुई मौत

गया: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत हो गई है।गया के जिलाधिकारी सह बोधगया महाबोधि टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि बीसैफ के कमांडेंट से वार्ता हुई है। जिसके बाद यह जानकारी दी गई है कि जवान सत्येंद्र यादव महाबोधि मंदिर स्थित मुचलिन्द सरोवर के समीप सुरक्षा में तैनात था। अचानक लड़खड़ाकर गिर जाने से उसके पास रहे कारबाईन हथियार से गोली चल गई। उसके सीने में तीन गोली लगी है जिस कारण उसकी मौत हो गई है। इस बीच पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

Exit mobile version