Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में जवान ने खुद को मारी गोली

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के लांस नायक शिव कुमार ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सेना के शिविर के अंदर खुद को गोली मार ली।

गंभीर रूप से घायल जवान के इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया, डॉक्टरों ने कहा कि जब तक जवान यहां पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने कहा, “पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत पूछताछ शुरू कर दी है।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version