Site icon Dainik Savera Times

Jharkhand : मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों के दौरान करंट लगने से 4 लोगों की हुई मौत

बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धाíमक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

आलोक ने कहा, कि ‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धाíमक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version