Site icon Dainik Savera Times

झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय शिष्टमंडल के स्वागत समारोह का उद्घाटन किया

रांची: घाना में भारतीय उच्चायोग ने होटल केम्पेस्की में भारतीय शिष्टमंडल के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो ने इस समारोह में भाग लिया और दीप प्राज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस समारोह में भारतीय शिष्टमंडल में शामिल भारत के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा के सदस्य गण शामिल हुए। घाना के संसद के बहुमत दल के सदन नेता ओसी केयी मेन्सा बोन्सु भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि घाना में अमेरिका की तरह अध्यक्षीय शासन प्रणाली है। शासनाध्यक्ष राष्ट्रपति होते हैं और सत्ता के पृथक्करण के सिद्धांत के तहत संसद स्वतंत्र रूप से कार्य करती है। ज्ञातव्य है कि 6 दिवसीय दौरे पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष घाना की राजधानी अकरा में हैं। यहाँ 66 वां राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन की बैठक आयोजित की गयी जिसमे 60 से अधिक देशों के संसद एवं विधान सभा के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल हुए हैं।

Exit mobile version