Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

मन्नत पूरी करने रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

November 29, 2026

मन्नत पूरी करने रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

Jharkhand Road accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुई। बताया गया कि स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
अचानक हुए इस हादसे के कारण चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इनमें से 13 लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि एक पुरुष का अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test day 3: शतक से चूके ध्रुव जुरेल, 246 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने हासिल की 110 रनों की बढ़त

 

रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार के अनुसार, मृतक बिहार के नालंदा जिले में बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंघारो गांव के निवासी थे और वे रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी
हादसे की सूचना के बाद रामगढ़ पहुंचे पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पूरा परिवार बिहार शरीफ से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था। तभी रास्ते में हाईवे पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं और मीडिया के जरिए भी पता चला है कि सभी लोगों की मौत हो गई है। वे सभी जंघारो गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे।

उन्होंने कहा, “मुझे एसपी का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन से भी फोन आया। मुझे इसके अलावा और कुछ नहीं पता। फोन आते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंच गया। मैं झारखंड में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं।”

मन्नत पूरी करने के लिए जा रहे थे मंदिर
परिवार के सदस्य ने बताया कि मेरे भाई स्कूल संचालक थे। उन्होंने मन्नत मांगी थी और भाभी के सरकारी शिक्षक बनने पर वे रजरप्पा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें