Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Teacher Recruitment: इस राज्य में होने जारी रही शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1373 पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट करें अप्लाई

June 27, 2025

Teacher Recruitment: इस राज्य में होने जारी रही शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1373 पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट करें अप्लाई

Jharkhand Teacher Recruitment: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1373 पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए भी की जाएंगी।

पात्रता मानदंड

अभ्यर्थियों के पास बीएड (B.Ed) के साथ संबंधित विषय में परास्नातक (PG) डिग्री होना अनिवार्य है।

ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, खासकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विषयों के लिए।

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह वेतनमान केंद्र सरकार की सिफारिशों के अनुरूप है और आकर्षक माना जाता है।

आवेदन की अंतिम तिथि

पहले यह आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब अभ्यर्थी आज से आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

1. JSSC की वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. “Application Form (Online)” सेक्शन में जाएं।
3. संबंधित भर्ती का चयन करें और पंजीकरण करें।
4. मांगी गई जानकारी भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस जमा करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें