Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jharkhand Weather : झारखंड में छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे पर उड़ानें हुई प्रभावित

January 9, 2025

Jharkhand Weather : झारखंड में छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे पर उड़ानें हुई प्रभावित
Ranchi Airport Flight: घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तक हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ, वहीं खराब दृश्यता के कारण चार उड़ानों का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया।
हवाई अड्डे पर उड़ानें हो रही प्रभावित
बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा,‘‘ सुबह से खराब दृश्यता के कारण रांची हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ है। सभी उड़ानों में देरी होने की संभावना है। चार उड़ानों का मार्ग भी परिर्वितत किया गया है। रांची मौसम विज्ञन केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।
कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति
विमान उतरने के लिए न्यूनतम दृश्यता 1200 मीटर होनी चाहिए। कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी है और लोहारदगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस है। चतरा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, इसके बाहरी इलाके नामकुम और कांके में क्रमश 3.7 और 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आनंद ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें