Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

झगड़े के बाद गुस्साए पति ने पत्नी और नाबालिग बेटे की करी बेरहमी से हत्या

March 31, 2025

झगड़े के बाद गुस्साए पति ने पत्नी और नाबालिग बेटे की करी बेरहमी से हत्या

सरायकेला (झारखंड): झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर में झगड़ा होने के बाद पति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की सोमवार को हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कपाली पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रविवारी सिंह (35) और उनके पांच साल के बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला और उसका पति अक्सर शराब पीकर झगड़ते थे। अधिकारी ने सोमवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर आदिवासी व्यक्ति ने धारदार हथियार उठाया और अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरंिवद कुमार सिन्हा ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कन्या और धनु राशि वालों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें