Dainik Savera Times

दावोस में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के लिए झारखण्ड है तैयार; पवेलियन का हुआ भ्रमण और निरीक्षण

झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम फोरम-2026 में भाग लेने के लिए दावोस की यात्रा पर है। उक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंडियन पवेलियन परिसर स्थित झारखण्ड पवेलियन का भ्रमण और निरीक्षण किया। मालूम हो कि वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम- 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित है। झारखण्ड की भागीदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन और जैव-अर्थव्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगी, ताकि राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के रास्तों पर वैश्विक चर्चाओं में स्थान मिल सके।

ये भी पढ़ें: ‘भारत-यूरोपीय यूनियन रिश्तों में नए युग का शंखनाद’, इंडिया-ईयू बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Exit mobile version